पाकिस्तानियों की हुई फजीहत, बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा झंडा

इस पूरे मामले को एक महिला ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है 

लेकिन पाकिस्तान के साथ दुबई में बड़ी फजीहत हो गई है। दरअसल, दुबई में मौजूद पाकिस्तानियों को उम्मीद थी  

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत यानी बुर्ज खलीफा में उनका झंडा फहराया जाएगा। 

लेकिन उनके साथ इंटरनेशनल फजीहत हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।  

लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो शेयर कर पाकिस्तान का मजाक बना रहे हैं। 

बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं फहराने के बाद यहां मौजूद सैकड़ों लोग नाराज हो गए  

और अपने देश के लिए समर्थन दिखाते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।  

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है। 

SHARE FOR MORE STORIES