भारत के विभिन्न राज्यों में महिलाओं के परिधान

त्रिपुरा- यहाँ की औरतें रीसा नामक ऊपरी वस्त्र के साथ निचले हिस्से को ढाँकने के लिए रिग्वनाई नामक पोशाक पहनती हैं।

उत्तर प्रदेश– यहाँ की स्त्रियों की पोशाक साड़ी, सलवार-सूट और घाघरा चोली है।

मिजोरम- यहाँ की महिलाएँ सफेद और काले रंग की रंगीली रूपरेखा वाला ‘पुआन’, कावरेची नामक ब्लाऊज के साथ पहनती हैं।

तेलंगाना- यहाँ की महिलाओं की पारंपरिक पोशाक साड़ी, सलवार सूट और वोनियाँ है।

सिक्किम- यहाँ की महिलाएँ रेशमी गाउन रूपी परिधान फुल स्लीवस ब्लाऊज के साथ पहनती हैं।

पश्चिम बंगाल– यहाँ की महिलाओं का पारंपरिक परिधान सफेद रंग की चमकीली लाल बार्डर की साड़ी है।

उत्तराखंड- यहाँ की महिलाओं का पारंपरिक परिधान घाघरा, चोली और ओढनी है।

बिहार- यहाँ की महिलाएँ सीधे पल्लू की साड़ी पहनती हैं।

कर्नाटक– यहाँ की महिलाओं का पारंपरिक परिधान साड़ी है।

SHARE FOR MORE STORIES